{"_id":"666a129fe8b2939905069186","slug":"the-bodies-of-a-girl-and-a-teenager-were-found-floating-in-the-ganga-river-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-117536-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: गंगा नदी में उतराया मिला बालिका और किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: गंगा नदी में उतराया मिला बालिका और किशोर का शव
विज्ञापन
मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी गांव के पास गंगा में नहाते समय डूबे किशोर का शव बुधवार को सुबह गोताखोरों ने खोज निकाला। इसके अलावा विंध्याचल के दीवान घाट से लापता हुई बालिका का शव भी बुधवार को दीवान घाट पर गंगा के पानी में उतराया मिला।
कछवां नगर पंचायत के परेड वार्ड निवासी अंशू यादव (16) पुत्र राजू यादव बीते मंगलवार को सुबह आठ बजे अपने पांच मित्रों के साथ पिकअप वाहक से गंगा में स्नान करने के लिए घर से निकला था। गंगा नदी में नहाते समय गहरे पानी में जाने से अंशू डूबने लगा। गंगा नदी में बहाव इतना तेज था कि आसपास खड़े लोग जब तक कुछ समझ पाते, वह गंगा नदी में डूब गया। मंगलवार को खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। इस बीच बुधवार को सुबह स्थानीय गोताखोर महात्मा निषाद, विशाल निषाद, चंदन, मंगरू उर्फ विशाल, कन्हैया साहनी ने पुल के पास से अंशू को खोज निकाला। थानाध्यक्ष संजीत बहादुर ने बताया कि गंगा में डूबे किशोर का शव बरामद किया गया है।
उधर, भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के लालानगर निवासी संजय पाल अपने परिवार के सदस्यों के साथ मंगलवार को सुबह दर्शन-पूजन के लिए विंध्याचल आए थे। दीवान घाट पर सभी लोग स्नान करने लगे। थोड़ी देर बाद परिवार के लोगों की नजर पड़ी तो संजय पाल की पांच वर्षीय पुत्री परिधि कहीं दिखाई नहीं दे रही थी। परिवार वालों ने उसकी काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। घाट पर मौजूद एसडीआरएफ ने गंगा नदी में खोजबीन की, परंतु बालिका का पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि बुधवार को सुबह बालिका का शव गंगा नदी में दीवान घाट पर पानी में उतराया मिला। शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।