फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The birth anniversary of the first Chief Minister of the state was celebrated with great pomp

प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री की धूमधाम से मनायी गई जयंती

Sat, 11 Sep 2021 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
The birth anniversary of the first Chief Minister of the state was celebrated with great pomp
मिर्जापुर। जिले में शुक्रवार को प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती धूमधाम से मनाई गई। आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा शताब्दी समारोह की शृंखला के अंतर्गत यह आयोजन हुआ।
विज्ञापन

आयुक्त कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र एवं संयुक्त विकास आयुक्त सुरेशचंद्र मिश्र, अपर आयुक्त प्रशासन ने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री व भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसी प्रकार कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भी मुख्य राजस्व अधिकारी हरि शंकर यादव, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अमरेंद्र कुमार वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारियों, कर्मचारियों ने पं. गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने लालडिग्गी स्थित नगर पालिका के प्रधान कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश जी,कर निर्धारण अधिकारी अरविन्द यादव, संजय पटेल, अनिल जायसवाल, बालगोविंद अग्रवाल, प्रेमनाथ ओझा आदि उपस्थित थे। जीडी बिनानी पीजी कालेज में में जयंती मनायी गई। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. अखिलेश नारायण मिश्र, डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. ऋषभ कुमार, वसीम अकरम अंसारी, जेपी सिंह आदि थे। इसी प्रकार कंपोजिट स्कूल मेवली में जयंती मनाई गई। इस अवसर पर रामजी श्रीवास्तव, राघवेंद्र कुंवर शुक्ल, सुधा रानी सिंह, अमित कुमार शर्मा, प्रियंका त्रिपाठी, सुषमा प्रधान, विनिता व विद्या सागर दूबे समेत विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे। पहाड़ी विकास खंड के भगेसर प्राथमिक विद्यालय में पंडित गोविंद वल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनायी गई। इस अवसर पर रविकांत द्विवेदी व अन्य थे।
विज्ञापन

गोविंद बल्लभ पंत को किया नमन
मिर्जापुर। छानबे के बिहसड़ा स्थित महाशक्ति इंटर कालेज में शुक्रवार को भारत विकास परिषद के अध्यक्ष व विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील सिंह ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती मनाई। सुशील सिंह ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत महान देशभक्त, कुशल प्रशासक व सफल वक्ता थे। देश के गृह मंत्री के दायित्व का निर्वहन किया है। इस अवसर पर व्यास महाराज शुक्ला, महेश पांडे, शिवाकांत दुबे, शैलेश कुमार, राकेश कुमार, खलीलउद्दीन अंसारी, केपी सिंह, कृष्ण वीर, राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed