फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The bike rammed into the moving truck from behind, the death of the young man

चलते ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, युवक की मौत

Fri, 18 Feb 2022 06:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 06:52 PM IST
विज्ञापन
The bike rammed into the moving truck from behind, the death of the young man
अदलहाट थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित समदपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की देर रात अनियंत्रित बाइक आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। घायल को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पचेंगड़ा गांव निवासी संजय सिंह (23) पुत्र कान्ता सिंह व अमन पटेल (25) पुत्र हरिश्चन्द्र बाइक से शाम को कहीं जरुरी कार्य के लिए गए थे। देर रात नरायनपुर की ओर से अपने घर लौट रहे थे। दोनों अदलहाट थाना क्षेत्र के समदपुर गांव के पास पहुंचे थे कि आगे चल रहे ट्रक में अनियंत्रित होकर बाइक पीछे से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने संजय सिंह को मृत घोषित कर दिया। संजय हेलमेट पहने था। वहीं हालत गंभीर होने पर अमन पटेल को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। गांव में मौत की सूचना पहुंचने पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed