फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The battle of Apna Dal is against the farmers, unemployed and the Kamero.

अपना दल की लड़ाई किसानों, बेरोजगारों,कमेरो की है

Thu, 12 Nov 2020 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
The battle of Apna Dal is against the farmers, unemployed and the Kamero.
लालगंज। अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष पल्लवी पटेल 22 किलोमीटर की पदयात्रा के पड़ाव में बुधवार को लालगंज पहुंची। बाजार भ्रमण के उपरांत बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज के स्वागत समारोह में उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों ने लॉकडाउन के दौरान जो पीड़ा झेली है, वह हिला देने वाली रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपना दल किसानों, बेरोजगारों की लड़ाई के लिए पदयात्रा कर रही है। आरोप लगाया कि डा. सोनेलाल पटेल की हत्या से लेकर पार्टी विभाजन तक अपना दल साजिश का शिकार हुआ है। कहा कि कमेरा समाज को जगना होगा। नौजवानों और किसानों को आगे बढ़ना होगा। उन्हें अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी। सोनेलाल पटेल को याद करते हुए कहा कि डॉक्टर साहब का सपना किसानों की खुशहाली के लिए था। इसलिए उन्होंने आजीवन उनके लिए संघर्ष किया। जिला अध्यक्ष रमाशंकर पटेल ने कहा कि अपना दल ने अपने जन्म काल से ही किसानों, बेरोजगारों व नौजवानों के हितों की लड़ाई के लिए संघर्ष किया है। संचालन प्रदेश महासचिव राजन सिंह ने किया और आभार पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह पटेल ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सर्वेश पटेल ,सीडी सिंह, सरोज पटेल सुरेश पटेल, मुन्नू पटेल, मंगला पटेल, सिपाही लाल कोल, मनोज पटेल, विष्णु सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed