फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   the bank costmers lose thier patient

लोगों का धैर्य देने लगा जवाब

Thu, 17 Nov 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Thu, 17 Nov 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
the bank costmers lose thier patient
बैंकों के बाहर लाइन में लगे उपभोक्ताओं के बीच हो रही झड़प
नोट बंदी के फैसले को सही ठहराने के लिए यदि सरकार ने शीघ्र पांच सौ के नये नोटों को बाजार में नहीं उतारा तो हालत बिगड़ सकते हैं। बैंकों में लाइन में लगे लोगों के बीच झड़प के बाद अब मारपीट तक मामला पहुंच चुका है। स्टेट बैंक के लालडिग्गी स्थित शाखा में लाइन में लगे हुए लोगों के बीच बुधवार को विवाद होने पर पुलिस को हस्तक्षेेप करना पड़ा। इसी प्रकार रमईपट्टी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर दो महिलाएं आपस में इस कदर भिड़ गईं कि लोगों के साथ साथ मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा।
विज्ञापन


एक दूसरे को देख लेने तक की धमकी दी गई। इसी प्रकार वासलीगंज स्थित यूनियन बैंक और  बैंक आफ इंडिया के बाहर भी लोगों में नोक झोंक हुई। बैंककर्मियों का धैर्य भी अब जवाब दे गया है। थोड़ी सी बात पर वे उपभोक्ताओं से झल्ला कर बात कर रहे हैं। कई  उपभोक्ताओं ने शिकायत की है कि रसूखदार लोग देर शाम बैंकों में जा कर रुपये बदल रहे हैं। बरियाघाट पर स्थित यूनियन बैंक में देर शाम तक यह स्थिति देखने को मिल रही है जब चारपहिया से आ कर रसूखदार लोग बैंकर्मियों की मिलीभगत से नोटों की अदला बदली कर रहे हैं। इससे भी उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed