फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The bag ban's Photo CM

सीएम के फोटो वाला झोला बैन

Tue, 10 Jan 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Tue, 10 Jan 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
The bag ban's Photo CM
डेमो

विज्ञापन
जिला आपूर्ति विभाग द्वारा कार्डधारकों को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फोटोयुक्त झोला और राशन कार्ड का वितरण किया जा रहा था। मामले को संज्ञान लेते हुए निर्वाचन आयोग ने कड़ी आपत्ति जताते हुए जिलाधिकारी को निर्देश दिया है। जिसके बाद जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने इनका वितरण करने पर रोक लगा दिया है। 

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र गृहस्थ कार्डधारकों का चयन किया गया है। कार्डधारकों को प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटोयुक्त राशन कार्ड और अनाज के लिए झोला दिया जा रहा था। भारत निर्वाचन आयोग को शिकायत मिलने पर आयोग ने इसे गंभीरता से लिया और जिलाधिकारी को इनके वितरण पर रोक लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


बता दें कि मिर्जापुर में लगभग 69 हजार 665 अंत्योदय कार्डधारक और तीन लाख 44 हजार 425 पात्र गृहस्थी सहित कुल चार लाख 14 हजार कार्डधारकों  हैं। कार्डधारकों को अनाज के लिए झोला और राशन कार्ड का वितरण होना है। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत चयनित पात्र लाभार्थियों को झोला और राशन कार्ड पहले ही दिया जा चुका है। जिन कोटेदारों ने झोला और कार्ड का वितरण नहीं किया है। इनके वितरण पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed