फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The audience was stunned to see the meeting of the four brothers

चारों भाइयों का मिलन देख दर्शक भाव विभोर

Fri, 07 Oct 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
The audience was stunned to see the meeting of the four brothers
चुनार क्षेत्र के टेकौर स्थित भरत मिलाप मंच पर श्री राघवेंद्र रामलीला कमेटी के तत्वावधान में बुधवार की रात भरत मिलाप का मंचन किया गया। इसमें चारों भाइयों का मिलन देख भगवान श्री राम के जयकारे से क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन

मंचन के दौरान मंच पर पहले से भरत व शत्रुघ्न विराजमान रहते हैं और श्रीराम, लक्ष्मण व जानकी के आने की प्रतीक्षा करते हैं। इसी बीच भगवान हनुमान पैदल आकर श्रीराम, लक्ष्मण और माता जानकी के आने का संदेश देते हैं। कुछ ही क्षण बाद पुष्पक विमान से श्रीराम व लक्ष्मण पहुंचते है और मंच पर चारों भाइयों का मिलन होता है। चारों भाइयों का मिलन देख लीला प्रेमी भाव विभोर हो गए। चारों भाइयों के गले मिलते ही प्रभु श्रीराम के जयकारे से क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन

मिलन के बाद मंच के सभी दिशाओं में घूमकर चारों भाई लीला प्रेमियों को दर्शन देते हैं। इस क्षण को लीला प्रेमी अपने मोबाइल फोन में भी कैद करते नजर आये। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। मंच से उतरने के बाद पुष्पक विमान पर पुन: सवार होकर चारों भाई, माता जानकी व भगवान हनुमान नगरवासियों को दर्शन देने के लिए निकले। इस दौरान नगरवासियों ने उन पर पुष्प वर्षा की और आरती उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला का मंचन सकुशल संपन्न कराने में कमेटी के संरक्षक बचाऊ लाल सेठ, अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष चंद्रहास गुप्ता, फूलचंद, गौरीशंकर दीक्षित, मुन्ना पांडेय, श्यामू गुप्ता, पवन पांडेय, अनिल गुप्ता आदि सहयोग में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed