{"_id":"696d3d28c9fcbdc7d80aef5d","slug":"the-assistant-commandant-provided-financial-assistance-to-the-soldiers-wife-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-147161-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: असिस्टेंट कमांडेंट ने जवान की पत्नी को दी आर्थिक सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: असिस्टेंट कमांडेंट ने जवान की पत्नी को दी आर्थिक सहायता
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल पवन कुमार सिंह की पत्नी रुबी सिंह को एक लाख चेक देते असिस्टेंट कमांडेंट अभिषेक कु
शेरवां। मनऊर गांव निवासी सीआरपीएफ जवान विनय कुमार सिंह की घर लौटते समय ट्रेन से गिरकर मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक है। विभाग ने मृतक की पत्नी को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। विनय कुमार सिंह सीआरपीएफ के 149 वीं बटालियन में जीडी के पद पर आसाम के शिव सागर में तैनात थे। 11 जनवरी को छुट्टी लेकर घर आने के लिए रवाना हुए थे लेकिन 13 तक घर नहीं पहुंचे। पत्नी रुबी सिंह 14 को सीआरपीएफ कार्यालय गई तो छानबीन में उनका शव रेलवे लाइन पर मिलने का पता चला। शनिवार को बटालियन के हेड कांस्टेबल पवन कुमार सिंह पार्थिव शरीर लेकर घर आए। वाराणसी के बाबतपुर हवाई अड्डे पर पहले से तैनात सीआरपीएफ की 95 वीं बटालियन ने उनका पार्थिव शरीर लिया। वहां से असिस्टेंट कमांडेंट अभिषेक कुमार सिंह, इंस्पेक्टर निरंजन कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर उमा नाथ शर्मा, हेड कांस्टेबल लल्लन सिंह व 95वीं बटालियन के जवानों का काफिला पार्थिव शरीर लेकर मनऊर गांव पहुंचा। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। महिलाओं का रुदन देख कर उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। असिस्टेंट कमांडेंट अभिषेक कुमार सिंह ने मृतक की पत्नी रुबी सिंह को एक लाख रुपये की नकद धनराशि दाह संस्कार के लिए सौंपी।
सीआरपीएफ जवान को दी श्रद्धांजलि -शेरवां। देवकली इंटर काॅलेज जमालपुर में चल रहे स्व देवानंद सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों एवं दर्शकों ने सीआरपीएफ जवान विनय कुमार सिंह के निधन पर मैदान में दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान चौधरी रमेश सिंह, अमन मिश्रा, आकाश दूबे, कर्षण सिंह, आकाश कुशवाहा,मनीष कुशवाहा, बाबू सिंह कुशवाहा, रामबाबू चौहान आदि रहे।