फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The arrest of Youth Congress leaders is not justified.

Mirzapur News: युवा कांग्रेस के नेताओं की गिरफ्तारी जायज नहीं

Fri, 27 Feb 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
The arrest of Youth Congress leaders is not justified.
जिला मुख्यालय पर राष्ट्रपति को संबो​धित ज्ञापन सौंपने जाते कांग्रेस कार्यकर्ता, स्रोत सोशल मीडि
मिर्जापुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर युवा कांग्रेस के नेताओं की गिरफ्तारी की निंदा की। अंत में राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु व उनके साथियों को जिस तरह से गिरफ्तार किया गया है। वह देश के नौजवानों के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन

कहा कि युवा कांग्रेस के साथियों ने सिर्फ देश और प्रदेश में बढ़ रहे बेरोजगारी, युवाओं, किसानों और आम जनता के हक की आवाज को उठाने के लिए के लिए प्रदर्शन किया था। लेकिन उनकी लोकतांत्रिक आवाज को दबाने के लिए गिरफ्तारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी कांग्रेस कार्यकर्ता कड़ी निंदा कर रहे हैं। अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर और पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अधिकार है अपनी आवाज को उठाए। लेकिन भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की आवाज को दबा रही है। इस अवसर पर शिव शंकर चौबे, प्रवक्ता छोटे खान ने भी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed