{"_id":"6a4d4e1ae1e52609a6015e64","slug":"the-animal-husbandry-minister-reprimanded-officials-after-finding-sick-animals-and-discovering-that-no-arrangements-had-been-made-for-green-fodder-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-156874-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पशुओं के बीमार मिलने पर व हरे चारे की व्यवस्था न होने पर पशुधन मंत्री ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पशुओं के बीमार मिलने पर व हरे चारे की व्यवस्था न होने पर पशुधन मंत्री ने लगाई फटकार
विज्ञापन
भोगांव गोआश्रय स्थल का निरीक्षण करती पशुधन व दुग्ध विकास राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, संवाद
- मंत्री कृष्णा पासवान ने अष्टभुजा निरीक्षण गृह में की बैठक, भोगांव पशु आश्रय स्थल का किया औचक निरीक्षण
मिर्जापुर। पशुधन व दुग्ध विकास राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने मंगलवार को जिले का दौरा कीं। अष्टभुजा निरीक्षण गृह में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों व विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की। भोगांव के पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण कीं। वहां पर कमजोर गोवंश देखकर और हरे चारे की व्यवस्था न देखकर नाराजगी जताईं। अधिकारियों को फटकारते हुए कहा कि गोवंश मुख्यमंत्री की प्राथमिकता का कार्यक्रम है। इसमें लापरवाही भारी पड़ेगी।
विंध्याचल में पहुंचने पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने स्वागत किया। चुनरी भेंट की। जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए काम करें। विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि जो लाभार्थीपरक योजनाएं हैं, उनमें जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ही कार्यक्रम करें।
चील्ह: कोन के भोगांव गांव स्थित गोवंश आश्रय स्थल पर पशुधन राज्य मंत्री कृष्णा पासवान ने शाम को औचक निरीक्षण कीं। मंत्री ने सबसे पहले आश्रय स्थल परिसर में पौधारोपण किया। इसके बाद उन्होंने गौवंशों के रहने, खाने-पीने और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। हरे चारे की समुचित व्यवस्था बारहों महीने सुनिश्चित की जाए। कमजोर और बीमार पशुओं के इलाज के लिए तत्काल और पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को नियमित साफ-सफाई और पशुओं की समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के समय एडी हेमलता शर्मा, दुग्ध विकास अधिकारी मनोज कुमार दुबे, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेन्द्र पाठक, डा. विनय तिवारी, डॉ. सुभाष सिंह, राजू सिंह, चंदन गुप्ता सहित भारी संख्या में सरकारी कर्मचारी और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
राज्यमंत्री कृष्णा पासवान का विंध्याचल में स्वागत
मंत्री कृष्णा पासवान का मंगलवार को अष्टभुजा डाक बंगला पहुंचने पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने मां विंध्यवासिनी का प्रसाद स्वरूप चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच शिष्टाचार भेंट हुई और विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज सहित पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।