फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The ambulance EMT was transferred after the dismissal of the driver

Mirzapur News: एंबुलेंस का ईएमटी बर्खास्त चालक का हुआ स्थानांतरण

Mon, 03 Nov 2025 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The ambulance EMT was transferred after the dismissal of the driver
मिर्जापुर। न्यू पीएचसी बेलन बरौंधा में प्रसूता को अस्पताल के बाहर छोड़कर जाने और कीचड़ में प्रसव होने के मामले में एबुलेंस चालक का स्थानांतरण करने के बाद ईएमटी को बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

इससे पहले वीडियो बनाने वाले एंबुलेंस चालक को भी बर्खास्त कर दिया गया था। कोठी खुर्द निवासी अरबी बानो को प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंसकर्मी 27 अक्तूबर की देर रात बरौंधा पीएचसी लेकर गया। जहां प्रसूता ने कीचड़ में बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन

मामले में वीडियो वायरल हुआ। प्रसूता के पति अतीक अहमद ने वायरल वीडियो में आरोप लगाया कि प्रसूता को लेकर पहुंचे एंबुलेंसकर्मी अस्पताल के गेट पर ही उतारकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने व खबर प्रकाशित होने पर डीएम ने मामले का संज्ञान लिया। सीएमओ से जांच करवाई।
सीएमओ की रिपोर्ट के आधार पर मामले में प्रसूता का वीडियो बनाने वाले दूसरे एंबुलेंस चालक प्रदीप पांडेय को 30 अक्तूबर को बर्खास्त कर दिया गया था।
प्रसूता को लाने वाले चालक, ईएमटी और स्टाफ नर्स को आरोप पत्र दिया गया था। मामले में रिपोेर्ट के आधार पर एंबुलेंस संचालन करने वाली जीवीके कंपनी ने प्रसूता को लाने वाले एंबुलेंस चालक विनोद यादव का महोबा स्थानांतरण कर दिया है।

ईएमटी दीपक पाल को बर्खास्त कर दिया गया। एंबुलेंस मैनेजर कपिल वर्मा ने बताया कि मामले में प्रसूता को लाने वाले विनोद यादव द्वारा लापरवाही बरतने पर महोबा स्थानांतरण कर ईएमटी को बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed