फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The allegation of rape turned out to be fake

दुष्कर्म का आरोप निकला फर्जी

Sat, 05 Feb 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
The allegation of rape turned out to be fake
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के एक होटल में रुकी महिला के एक ज्योतिषाचार्य पर उसके सामान चोरी करने और दुष्कर्म करने का आरोप जांच में फर्जी निकला। पुलिस की पूछताछ में महिला ने फर्जी आरोप लगाना स्वीकार किया। बृहस्पतिवार को एक होटल में रुकी महिला ने आरोप लगाया था कि प्रयागराज से उसे लेकर आए एक ज्योतिषाचार्य ने उसे बेहोश कर उसका सामान चोरी किया। उसने दुष्कर्म का भी आरोप लगाया। जब पुलिस ने मामले की छानबीन की तो जिस पर आरोप लगाया गया, वह अपने घर पर मिला। विंध्याचल कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि महिला एक स्कूल में पढ़ाती है। उस स्कूल के प्रबंधक पर ज्योतिषाचार्य ने मुकदमा दर्ज कराया है। इस कारण महिला ने झूठा आरोप लगकर उसे फंसाना चाहा। जांच करने पर पता चला कि ज्योतिषाचार्य अपने घर पर था। महिला ने लिखित स्वीकार किया कि उसने ज्योतिषाचार्य पर झूठा आरोप लगाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed