फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The accused was finally picked kidnapping attempt

अपहरण के प्रयास के आरोपी दबोचे

Wed, 30 Sep 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 30 Sep 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
The accused was finally picked kidnapping attempt

विज्ञापन
 कटरा पुलिस ने छात्र अपहरण कांड के मुख्य आरोपी समेत छह आरोपियों को क्षेत्र के जन्हावीं होटल के पास से मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि  फिरौती के लिए एंपायर होटल मालिक के पुत्र का अपहरण किया गया था। अपहरण की साजिश होटल मालिक के नौकर के भाई ने अपने भतीजे समेत छह लोगों के साथ मिल कर रची थी। जानकारी होते ही की गई घेराबंदी के चलते अपहरणकर्ता बालक को घटना वाले दिन ही लागलंज थाना क्षेत्र के बामी गांव के पास छोड़ कर भाग गए थे।

पुलिस अधीक्षक अरविदं सेन ने मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में घटना का राजफाश किया और आरोपियों को पत्रकारों के सामने पेश किया।  
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा कछार मोहल्ला निवासी एवं एंपायर होटल के मालिक आशुतोष तिवारी का नौ वर्षीय पुत्र शिवांश नगर के पीलीकोठी स्थित सेंट मैरी स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 सितंबर की दोपहर स्कूल की छुट्टी होने पर आशुतोष किसी काम में फंसने के कारण पुत्र को लेने नहीं जा सका तो अपने होटल में काम करने वाले सुनील कुमार को भेजा, लेकिन सुनील बच्चे को लेने नहीं गया। उसने अपने पुत्र चिराग जो एसएन पब्लिक स्कूल में पढ़ता है शिवांश को घर पहुंचाने के लिए कहा।

चिराग शिवांश को घर ले जाने जा रहा था कि रास्ते में मिले उसके चाचा केशव प्रसाद ने बैरौधा कछार स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने  शिवांश को लेकर आने के लिए कहा। चाचा के निर्देश पर चिराग शिवांश को लेकर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। जहां पहले से टाटा मैजिक में सवार तीन आरोपी शिवांश को गाड़ी में बैठा कर लालगंज की ओर निकल पड़े। देर तक बच्चा घर नहीं पहुंचा तो आशुतोष उसकी खोजबीन में जुट गया। इसी बीच किसी ने आशुतोष के मोबाइल पर फोन कर बताया कि उसके बच्चे का अपहरण कर लिया गया है। फिरौती देने के बाद ही मिलेगा। यह सुनते ही वह हैरान हो गया और तत्त्काल पुलिस को घटना की सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करना शुरू किया तो करीब दो घंटे बाद आरोपी बालक को लालगंज के बामी गांव के पास छोड़ कर फरार हो गए।

तहरीर मिलने पर पुलिस ने छानबीन की को पूरा मामला प्रकाश में आया। आरोपियों को दबोचने के लिए एसपी सिटी अजय सिंह की देेखरेख में सीओ नगर श्वेता श्रीवास्तव के नेतृत्व में कटरा पुलिस को लगाया गया था। टीम सुराग रसी में लगी थी कि मंगलवार की सुबह सूचना मिली कि बालक अपहरण कांड के आरोपी जान्हवी होटल के पास खड़े हैं।

मौके पर पहुंचे कटरा कोतवाल डीपी शुक्ला समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर सभी को दबोच लिया।  मुख्य आरोपी केशव प्रसाद  पुलिस के हत्थे चढ़ा।

कड़ाई से पूछताछ किया गया तो बताया कि फिरौती के लिए उसने शिवांश के अपहरण की साजिश रची थी। वारदात को अंजाम देने के लिए अपने भतीजे चिराग समेत चार अन्य लोगों को भी शामिल किया गया था।

 पकड़े गए आरोपियों में केशव प्रसाद साहू  निवासी गौराबादशाहपुर  जनपद जौनपुर, चिराग उर्फ प्रतीक गुप्ता  निवासी डंकीनगंज  कटरा, आशीष केशरवानी निवासी अनगढ़ रोड कटरा, सूरज केशरवानी निवासी तेलियागंज कटरा, रूपेश मिश्रा निवासी दुर्गा बाजार कटरा, सागर पटवा निवासी भटवा की पोखरी कटरा शामिल हैं।


सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने  वाली टीम में कटरा कोतवाल डीपी शुक्ला, एसआई जयदीप वर्मा,  लक्ष्मीनारायण,धनंजय पांडेय, एसआई राजेश प्रताप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed