{"_id":"69ebd0e3eafa7ea0020a843f","slug":"the-accused-brother-in-law-and-his-accomplice-who-kidnapped-his-sister-in-law-and-fled-were-sent-to-jail-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-152472-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: साली का अपहण कर भागने वाले आरोपी जीजा और उसके साथी गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: साली का अपहण कर भागने वाले आरोपी जीजा और उसके साथी गए जेल
विज्ञापन
बीए की छात्रा के अपहरण मामले में पुलिस ने आरोपी जीजा अमित मौर्य निवासी वारी और उसके साथी विकास व निशांत निवासी उचकाघई थाना कर्मा सोनभद्र को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
राजगढ़ थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि सोनभद्र जनपद के एक गांव की एक छात्रा क्षेत्र के एक पीजी काॅलेज में बीए तृतीय वर्ष में पढ़ती है। उसका जीजा से प्रेम प्रसंग था। वह बृहस्पतिवार को छुट्टी होने के बाद छात्रा सहेलियों के साथ घर जाने के लिए निकली थी। वह सहेलियों के साथ पैदल ददरा बाजार जा रही थी। ददरा बाजार से पहले भीटी माइनर पर चार पहिया सवार आरोपियों ने छात्रा के पास पहुंचकर वाहन रोक दिया। छात्रा और उसकी सहेलिया कुछ समझ पाती तब तक वाहन सवार युवक बाहर निकले और छात्रा को जबरदस्ती चार पहिया वाहन में बैठाकर भाग गए। उनके भागते ही अन्य छात्राएं शोर मचाने लगीं। उसकी सहेलियों ने फोन कर छात्रा के अपहरण होने की सूचना राजगढ़ पुलिस को दी। राजगढ़ पुलिस ने राजगढ़-चुनार मार्ग और सोनभद्र-मिर्जापुर मार्ग पर घेरा बंदी कर वाहनों की तलाशी शुरू की। सक्तेशगढ़ चौकी की पुलिस ने छात्रा को लेकर भाग रहे चार पहिया सवार आरोपियों को सक्तेशगढ़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। राजगढ़ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजगढ़ वाहन सहित आरोपियों और छात्रा को थाना लाए। छात्रा के भाई की तहरीर पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।