{"_id":"682b79c38d2fed5151049e73","slug":"the-ac-in-the-temple-is-not-working-the-fan-is-also-not-working-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-133990-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मंदिर में एसी बंद, पंखा भी खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मंदिर में एसी बंद, पंखा भी खराब
विज्ञापन
विंध्याचल। भीषण उमस और गर्मी में मां विंध्यवासिनी मंदिर गर्भगृह में लगा एसी बंद है। साथ ही कुछ स्थानों पर लगे पंखे भी खराब हैं। इससे श्रद्धालु पसीने से सराबोर हो रहे हैं।
मां विंध्यवासिनी मंदिर गर्भगृह में 10 टन का एसी लगा है, जो इस समय बंद पड़ा हुआ है। जबकि मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के लिए प्रत्येक दिन श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही हैं। सबसे ज्यादा भीड़ प्रथम प्रवेश द्वार पर देखी जा रही है। यहां पर लगा पंखा पिछले 10 दिन से खराब है। ऐसे में श्रद्धालु के साथ ही उनके साथ छोटे-छोटे बच्चे गर्मी और उमस के बीच परेशान हो रहे हैं। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मंदिर व्यवस्था शीघ्र सुधारने की मांग की है।