फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The 3, 5 and 6 meter wide road connecting Mirzapur to Varanasi will now be two lane for 12.5 km.

Mirzapur News: मिर्जापुर से वाराणसी को जोड़ने वाली 3, 5 और 6 मीटर चौड़ी सड़क अब 12.5 किमी तक होगी टू लेन

Thu, 14 Dec 2023 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
The 3, 5 and 6 meter wide road connecting Mirzapur to Varanasi will now be two lane for 12.5 km.
मिर्जापुर। मिर्जापुर नगर से वाराणसी जाने वाली संकरी सड़क अब टू लेन बनेगी। यह सड़क कहीं तीन तो कहीं पांच और छह मीटर चौड़ी है। इससे जाम की समस्या गहराती है।
विज्ञापन

बड़े वाहन चलने के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब इस मार्ग को चौड़ा कर टू लेन करने की तैयारी है। इसके लिए कार्ययोजना तैयार शासन को प्रस्तावित की गई है। बजट आने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। मेडिकल काॅलेज से भटौली होते कछवां तक साढ़े 12 किमी मार्ग की चौड़ाई काफी कम है। इस मार्ग पर सड़क कहीं तीन व पांच तो कहीं छह मीटर चौड़ी है। वाराणसी जाने के लिए लोग इस मार्ग का प्रयोग करते हैं। इससे मिर्जापुर से वाराणसी की दूरी करीब 20 किमी कम हो जाती है। भटौली पुल से हाईवे तक मार्ग बनाने का कार्य अब तक नहीं हो सका है। इस कारण इस मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। वाहनों का दबाव बढ़ने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। वाहनों के दबाव के चलते बेहतर यातायात की सुविधा लोगों को नहीं मिल पा रही है। मेडिकल काॅलेज होने से अब ट्रैफिक और बढ़ गया है। इस मार्ग को चौड़ा करने के लिए सर्वे किया गया है। इसके बाद 12 किमी मार्ग को सात मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव तैयार किया गया। शासन के निर्देश पर इस मार्ग को चौड़ा कर टू लेन करने के लिए 30 करोड़ 28 लाख रुपये की कार्ययोजना प्रस्तावित की गई है। सड़क चौड़ी होने के बाद इस मार्ग से लोगों को वाराणसी जाने और वहां से आने में काफी सहूलियत हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील दत्त का कहना है कि मेडिकल काॅलेज से कछवां तक साढ़े 12 किमी मार्ग को चौड़ा कर टू लेन बनाने के लिए 30 करोड़ 28 लाख की कार्ययोजना शासन को भेजी गई है। बजट मिलते की कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed