फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The 2027 election will be won only through booth-level strength: Shyamalal Pal

2027 का चुनाव बूथ स्तर की मजबूती से ही जीता जाएगा : श्यामलाल पाल

Tue, 28 Jul 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
The 2027 election will be won only through booth-level strength: Shyamalal Pal
लालगंज में पीडीए सम्मेलन को संबो​धित करते सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, संवाद
लालगंज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने सोमवार को बल्हिया खुर्द में आयोजित विधानसभा स्तरीय पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में विधानसभा चुनाव के लिए संगठन की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2027 का चुनाव बूथ स्तर की मजबूती से ही जीता जाएगा। उन्होंने बूथ, सेक्टर और फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों से संवाद कर हर बूथ की स्थिति जानी। चुनावी तैयारियों को और मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक मतदाता तक पार्टी की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए संगठन को पूरी सक्रियता के साथ कार्य करना होगा। उनका कहना था कि प्रदेश में राजनीतिक माहौल तेजी से बदल रहा है। जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। इसी क्रम में उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं को ब्लॉकवार जिम्मेदारियां सौंपीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्यामलाल पाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखते हुए पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।
पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव ने कहा कि बेरोजगारी से युवा निराश हैं। उसे सपा से उम्मीदें हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि रोजगार और महंगाई जैसे मुद्दों पर जनता बदलाव चाहती है। दर्जा प्राप्त पूर्व मंत्री गुलाबचंद यादव मुन्नी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियां हमेशा जनहित और सामाजिक न्याय पर आधारित रही हैं।
जिला पंचायत सदस्य कीर्ति कोल ने किसानों को समय पर खाद उपलब्ध न होने और युवाओं की समस्याओं का मुद्दा उठाया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी और संचालन हरिशंकर यादव ने किया।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सोकीम अहमद उर्फ झल्लू, पूर्व विधायक जगदंबा पटेल, लल्लू शुक्ला, अशोक यादव, राजकुमार पटेल, रविंद्र कोल, जुम्मन खां, निराला कोल, मुकुंद यादव, उग्रसेन पाल, आफताब आलम, अरविंद यादव, बिहारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed