फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ten percent rebate on deposit of tax

जलकर-गृहकर को जमा करने पर दस प्रतिशत की छूट

Mon, 25 Apr 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Ten percent rebate on deposit of tax
मिर्जापुर। लालडिग्गी स्थित नगर पालिका परिषद में रविवार को बजट की बैठक हुई। इसमें एक अरब के बजट का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। घोषणा की गई कि जो कर दाता वर्ष 2022-23 का गृहकर व जलकर 30 जून तक जमा करेंगे। उनको 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक में अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश ने एक अरब का बजट पेश किया। इसमें पालिका के आय को बढ़ाते हुए सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य दिया गया। जलकर-गृहकर की वसूली जहां पिछले वित्तीय वर्ष में चार करोड़ निर्धारित किया गया था। वहीं 2022-23 में इसे बढ़ाकर सात करोड़ कर दिया गया है। अनुज्ञा विभाग को 55 लाख रुपये, करेत्तर राजस्व विभाग को 35 लाख रुपये, जलमूल्य विभाग को डेढ़ करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी तरह सभी विभागों के आय की समीक्षा की गई। अधिशासी अधिकारी ने पालिका के व्यय का ब्योरा भी पेश किया। बजट से सड़क निर्माण, नाली निर्माण, पार्कों, चौराहों, नगर पालिका के अधिष्ठान सहित जनता से सरोकार रखने वाले कार्य कराए जाएंगे। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि बजट से मिर्जापुर नगर के विकास को और गति मिलेगी। इस मौके पर राजेश सोनकर, संजय चौरसिया, वीरेन्द्र तिवारी, निर्मला राय, श्याम सुन्दर केशरी, अलंकार जायसवाल, सूर्य नारायण मौर्या, संजय जायसवाल, लवकुश प्रजापति सहित सभी सभासद व कर निर्धारण अधिकारी अरविंद यादव, नगर अभियंता विपिन मिश्रा, जलकल अभियंता सुधीर वर्मा, सफाई निरीक्षक मनोज सेठ, प्रकाश विभाग से बृजेश आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed