फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ten acres of wheat crop burnt due to short circuit

Mirzapur News: शाॅर्ट सर्किट से दस बीघे गेहूं की फसल जली

Thu, 18 Apr 2024 03:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Ten acres of wheat crop burnt due to short circuit
लालगंज। थाना क्षेत्र के चर्की गुड़ियवा गांव में बुधवार को दोपहर में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग में 10 बीघे गेहूं की खड़ी फसल जल गई। इसके अलावा पोल्ट्री फार्म भी जल गया। किसानों से कड़ी मेहनत कर किसी तरह से आग पर काबू किया।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र में स्थित चर्की गुड़ियवा गांव में हाईटेंशन बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग से गेहूं की 10 बीघे फसल जल गई। करीब दो घंटे प्रयास के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू किया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी, दो घंटे बीत जाने के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची। आग की चपेट में चर्की गुड़ियवा गांव निवासी साहब अली का पोल्ट्री फार्म भी जल गया। बताया जा रहा है कि इसमें लगभग 2000 मुर्गी के बच्चे, पांच क्विंटल मुर्गी का चारा, चार पंखे आदि जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed