फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tempo overturns after hitting divider, innocent child dies

Mirzapur News: डिवाइडर से टकराकर टेंपो पलटा, मासूम की मौत

Sat, 20 Jul 2024 05:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Tempo overturns after hitting divider, innocent child dies
थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-वाराणसी नेशनल हाईवे पर स्थित विशेषरपुर माफी गांव के पास शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित टेंपो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार पांव वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। टेंपो में मासूम के नाना ही चला रहे थे। साथ में मां भी सवार थीं। नाना और मां को हल्की चोट लगी है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन

चंदौली जनपद के सकलडीहा थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव निवासी राम विलास गुप्ता अपनी बेटी लक्ष्मी की शादी अदलहाट थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर गांव निवासी सोनू गुप्ता के साथ की है। बृहस्पतिवार की शाम को राम विलास गुप्ता टेंपो से पुत्री को लेने आया था। शुक्रवार की सुबह पुत्री लक्ष्मी और पांच वर्षीय नाती सिद्धांत गुप्ता को लेकर टेंपो से गांव जा रहा था। वह ज्यों ही विशेषरपुर माफी गांव के पास पहुंचा ही था कि टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गया।
विज्ञापन

हादसे में टेंपो के नीचे दबकर नाति सिद्धांत की मौके पर ही मौत हो गई। नाना राम विलास व माता लक्ष्मी को हल्की चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि अनियंत्रित टेंपो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इससे पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed