{"_id":"65aed6bd38182a89300fb5e4","slug":"temples-and-ghats-shining-with-lights-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-11585-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: रोशनी से जगमग रहे मंदिर और घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: रोशनी से जगमग रहे मंदिर और घाट
विज्ञापन
मिर्जापुर। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार को शाम को मंदिर और घाट रोशनी से जगमग हो उठे। मंदिरों के अलावा मकानों को भी रंग-बिरंगे झालरों से सजाया गया था। मंदिरों और गंगा घाटों पर भी लोगों ने दीपदान किया। शाम होते ही महिलाएं दीप जलाने में जुट गई।
बरियाघाट स्थित श्री पंचमुखी महादेव मंदिर, रामबाग स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर, बूढ़ेनाथ मंदिर, नारघाट, कचहरीघाट, पक्काघाट, संकठाघाट, बाबाघाट सहित अन्य घाटों पर मंदिर रोशनी से जगमग रहे। मुसफ्फरगंज स्थित मां काली मंदिर भी रंग बिरंगे झालरों से सजा रहा। विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी मंदिर के अलावा माता काली, अष्टभुजा देवी मंदिर और विभिन्न गंगा घाटों पर देव दीपावली जैसा नजारा रहा। लोहंदी महावीर मंदिर के अलावा गजिया टोला स्थित श्रीठाकुर रामकुमार मंदिर में स्थित राम जानकी की पूजा-अर्चना की गई। शाम को मंदिर दीपों से सजाए गए। लोहंदी महावीर मंदिर को आकर्षक फूलों और रंग बिरंगे बत्तियों से सजाया गया था। पुजारी संतोष कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में सुंदरपाठ का आयोजन किया गया। मंदिर की ओर से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। गजियाटोला स्थित श्री ठाकुर रामकुमार मंदिर में भजन-कीर्तन के साथ ही श्री विष्णु सहस्त्रनाम का जप किया गया। इस दौरान पं. सुशील दुबे, रामजी, सुरेश शास्त्री, राकेश गुप्ता, श्याम बिहारी खंडेलवाल आदि मौजूद रहे। उधर, जिले के सभी थानों, पुलिस चौकियों एवं कार्यालयों पर दीपोत्सव कार्यक्रम हुए। कार्यालय परिसर, भवनों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने पुलिस कार्यालय में दीप जलाकर मिठाई वितरित की।