फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Temperature Rises by Four Degrees in 24 Hours; Markets Remain Deserted Due to Intense Sunlight

Mirzapur News: 24 घंटे में चार डिग्री बढ़ा तापमान, तेज धूप से बाजारों में रहा सन्नाटा

Mon, 11 May 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Temperature Rises by Four Degrees in 24 Hours; Markets Remain Deserted Due to Intense Sunlight
फतहां मार्ग, मोर्चाधर के पास दोपहर सड़क पर सन्नाटा।- संवाद।
-सुबह और शाम रहे बादल, तेज धूप के आगे रहे बे-असर
विज्ञापन

मिर्जापुर। जिले में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। 24 घंटे में चार डिग्री तापमान बढ़ने से दोपहर में तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, इससे लोगों को तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ा। चटख धूप निकलने से सुबह नौ बजे के बाद लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। जरूरी काम होने पर ही लोग बाहर निकलते नजर आए।
रविवार को अधिकतम 36 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस था। 24 घंटे में अधिकतम में तीन और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री मिलाकर कुल चार डिग्री तापमान बढ़ा। सुबह और शाम के समय बादल दिखे, लेकिन तेज धूप के आगे उनका असर नहीं रहा। धूप और उमस के कारण नगर के वासलीगंज, आर्य कन्या रोड, तेलियागंज, घंटाघर, बसनई बाजार और त्रिमुहानी जैसे प्रमुख बाजारों में दोपहर में ही सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर भी सामान्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम दिखी। तेज गर्मी के चलते ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ गई है। लोग रास्ते में मिलने वाली दुकानों पर रुककर शीतल पेय का सेवन कर गर्मी से बचाव का उपाय करते नजर आए।
विज्ञापन

इनसेट
आने वाले दिनों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना
ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू-भौतिकी विभाग, बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रविशंकर सिंह और तकनीकी अधिकारी शिव मंगल सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि आने वाले दिनों में बादल रहने की संभावना है। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed