फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Temperature increased by two degrees in 48 hours

Mirzapur News: 48 घंटे में दो डिग्री बढ़ा तापमान

Tue, 08 Jul 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Temperature increased by two degrees in 48 hours
मिर्जापुर। आषाढ़ का अंतिम सप्ताह चल रहा है। झमाझम बारिश की जगह जिले में धूप हो रही है। धूप के चलते 48 घंटे में दो डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़कर सोमवार को 35 डिग्री पर पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। ऐसे में उमस और गर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था। उससे एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 रिकॉर्ड किया गया था। सोमवार को सुबह पूरी तरह से आसमान साफ रहा। तेज धूप निकलने से मई-जून की गर्मी का एहसास हो रहा था। नौ बजे के बाद आसमान में बादलों की आवाजाही दिखी लेकिन शाम तक बादल चले गए।
विज्ञापन

बारिश न होने से किसान धान की रोपाई तक नहीं कर पा रहे हैं। नर्सरियां तमाम सिंचाई के बावजूद सूखकर खेतों में ऐंठ रही हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के तकनीकी अधिकारी मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया अभी अच्छी बारिश की संभावना नजर नहीं आ रही है। आसमान में बादल बने रहेंगे। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे में 22 सेंटीमीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर

मिर्जापुर। गंगा में बढ़ाव सोमवार को भी जारी रहा। प्रतिघंटे 0.916 सेंटीमीटर की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है। 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 22 सेमी बढ़कर 68.35 मीटर पर पहुंच गया। जिले में चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर और खतरे का निशान 77.724 मीटर है। गंगा में सबसे अधिक पानी नौ सितंबर 1978 को 80.34 मीटर और आठ अगस्त 2023 को 73.66 मीटर रिकाॅर्ड किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed