फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Temperature dropped by one degree due to cloud cover in the afternoon

Mirzapur News: दोपहर में बादल छाने से एक डिग्री तापमान गिरा

Sat, 28 Jun 2025 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by one degree due to cloud cover in the afternoon
मिर्जापुर। मौसम की बेरुखी से लोगों की चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार को सुबह तेज धूप से बढ़ी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर में बादल छाने से बारिश की उम्मीद बंधी लेकिन पूरी नहीं हुई। इससे एक डिग्री तापमान लुढ़क गया, लेकिन उमस से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम 34 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। एक दिन पहले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले तीन-चार दिनों से पानी नहीं बरसने से सड़कों पर धूल उड़ रही है। तेज धूप से नर्सरियां सूखने लगी हैं। वहीं, नहरें और माइनरें सूखी हैं। ऐसे में किसानों की आसमान की तरफ टकटकी लगी हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह व तकनीकी अधिकारी मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने संयुक्त रुप से बताया कि आने वाले दिनों में बादल छाने के साथ कुछ क्षेत्रों हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed