फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Temperature dropped by one degree Celsius, people came out wearing warm clothes

Mirzapur News: एक डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान, गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकले लोग

Thu, 27 Nov 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by one degree Celsius, people came out wearing warm clothes
मौसम का मिजाज पिछले दिनों से बदल रहा है। चौबीस घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।लोग गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। बुधवार को सुबह और शाम कोहरा छाया रहा। मॉर्निंग वॉक के लिए जाने वाले लोगों को कठिनाई हुई। दिन भर धूप रही। धूप खिलने के बाद भी लोग गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकले। शाम करीब चार बजे से फिर धुंध छाने लगी। सूरज ढलने के बाद गलन शुरु हो गई। शाम सात बजे के बाद बाजार में सन्नाटा छा गया। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिवमंगल सिंह ने बताया आने वाले दिनों में और भी तापमान गिरेगा, जिससे ठंडक बढ़ने की संभावना है। ठंड से ग्रामीण क्षेत्रों में चट्टी और चौराहों पर राहगीर ठंड में सुबह और शाम ठिठुर रहे हैं। कहीं पर अलाव तक की व्यवस्था नहीं है। ठंड के चलते चट्टी और चौराहाें पर शाम होते ही सन्नाटा छा जा रहा है।ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत की तरफ से राज्य वित्त से अलाव जलवाने चाहिए लेकिन कही पर भी अलाव नजर नहीं आ रहा है। इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने बताया सभी एडीओ पंचायत के माध्यम से सचिवों को अलाव जलवाने के निर्देश दे दिए गए हैं। ग्राम पंचायत राज्य वित्त मद से सार्वजनिक स्थानों पर जरुरत के हिसाब से अलाव की व्यवस्था कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed