{"_id":"681fa9833aa0bbc0f405b2a1","slug":"temperature-dropped-by-one-degree-but-heat-wave-continues-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-133552-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: एक डिग्री तापमान गिरा पर गर्मी का सितम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: एक डिग्री तापमान गिरा पर गर्मी का सितम जारी
विज्ञापन
मिर्जापुर। बार-बार मौसम का मिजाज बदलने और तापमान में उतार-चढ़ाव के बावजूद गर्मी से लोग बेहाल हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री गिरावट के बावजूद तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान रहे। दोपहर में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं, सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। शाम के बाद आसमान में बादल छाने और हवा चलने से कुछ राहत मिली।
मई के पहले हफ्ते में लोगों को गर्मी से राहत मिली थी लेकिन अब सूरज की तल्खी फिर चढ़ने लगी है। बीते दो दिनों से भले ही न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर थमा हुआ है लेकिन अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जबकि एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार को दोपहर धूप इस कदर कि मुंह पर कपड़ा बांधने के बाद भी चेहरे लाल पड़ रहे हैं।
सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक लोग घरों में ही दुबके रहे। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह ने बताया कि अभी कहीं-कहीं बूंदाबादी की संभावना बनी हुई है। उन्होंने बताया आने वाले दिनों में तापमान तेजी से बढ़ेगा।