{"_id":"609ad3098ebc3e583b3548cb","slug":"tele-medicine-facility-mirzapur-news-vns5889075196","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेली मेडिसिन सुविधा से बचें कोविड संक्रमण से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेली मेडिसिन सुविधा से बचें कोविड संक्रमण से
विज्ञापन
टेली मेडिसिन सुविधा लें, बचें कोविड संक्रमण से
बेहतर स्वास्थ सुविधाओं के लिये मण्डलायुक्त ने किया वर्चुअल मीटिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मंगलवार को वर्चुअल मीटिंग की। उन्होंने मंडल के तीनों जिलों के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर निदेशक चिकित्सा, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ सुनीता दूबे के साथ बैठक कर टेली मेडसिन सुविधा पर जोर दिया। मंडलायुक्त ने कहा कि इससे जनता को घर बैठे ही फोन पर उपचार का लाभ मिल सकेगा तथा वे अस्पताल तक पहुॅचने की आवागमन के संक्रमण की संभावनाओं से सुरक्षित रह सकेंगे। मंडलायुक्त ने मंडल के तीनों जनपदों के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी से एक-एक कर जिले के कोविड-19 एवं स्वास्थ सुविधाओं की उपलब्धता पर चर्चा किया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बेहतर स्वास्थ सुविधा के लिये मैन पावर को बढ़ाने की दिशा में रेडियोलाजी, एनेस्थेटिक आदि स्वास्थकर्मियो को संविदा पर रखे जाने की पहल की। मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र डा. अमित ने कहा कि एल-2 मे जो गम्भीर मरीज हैं। उनको टेली मेडिसिन के द्वारा स्पेशलिस्ट डॉक्टर टीम से चर्चा कर उपचार किया जाये। मंडलायुक्त ने कोविड-19 की रोकथाम के लिये आशा बहू, स्वयं सहायता समूह, ग्रामीण समितियो आदि द्वारा घर-घर अभियान के तहत कांटेक्ट टेस्टिंग पर बल दिया तथा घरों में आइसोलेट मरीजों को दवाईयों की किट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने सीएसआर के तहत लोगो को स्वास्थ्य सेवा की सहायता के लिये प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मण्डल के तीनो जनपदों में आक्सीजन सिलेंडर, आईसीयू बेड, स्पेशलिस्ट डाक्टर टीम, जीवन रक्षक दवाये, वैक्सीन आदि उपलब्ध हैं।