फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tehsilwar raids on the shops of Uvraco

उवर्रको के दुकानों पर तहसीलवार हुई छापेमारी

Thu, 25 Feb 2021 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Tehsilwar raids on the shops of Uvraco
मिर्जापुर। जमाखोरी और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने की कवायद में बुधवार को विभागीय टीम ने खाद की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान एक दुकान का लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की गई, जबकि 10 दुकानों से सैंपल उठाकर जांच के लिए भेजे गए। लालगंज, चुनार, मड़िहान और सदर तहसील क्षेत्र में अलग-अलग कुल 40 स्थानों पर छापेमारी से जमाखोरी करने वाले दुकानदारों में खलबली मच गई। टीम ने एक दुकान को चेतावनी दी और एक दुकान का लाइसेंस निलंबित करने के लिए संस्तुति की गई।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के बघेड़ा स्थित साधन सहकारी समिति की मिल रही शिकायतों के मद्देनजर उप कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय ने लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की। इसी तरह भूमि संरक्षण अधिकारी और जिला उद्यान अधिकारी ने लालगंज, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी चुनार और सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक ने चुनार और जिला कृषि अधिकारी एवं सहायक निदेशक मत्स्य ने मड़िहान में छापेमारी कर जांच पड़ताल की। इस दौरान स्टाक, संदिग्ध उर्वरकों के नमूने एकत्रित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed