फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tehsildar investigated Government Ayurvedic Hospital on complaint

शिकायत पर तहसीलदार ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का किया जांच

Wed, 19 May 2021 09:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 09:04 PM IST
विज्ञापन
Tehsildar investigated Government Ayurvedic Hospital on complaint
अदलहाट। कोलना गांव स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पर मंगलवार को ताला बंद होने व उपचार न मिलने की शिकायत पर बुधवार को तहसीलदार चुनार अरुण कुमार गिरि ने जांच कने पर पहुंचे। मौके पर दो ही कर्मचारी मिले।
विज्ञापन

जांच के बाद तहसीलदार का कहना है कि चिकित्सक व कर्मचारी की ड्यूटी गांव में दवा बांटने के लिए लगाई गई थी। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि चिकित्सालय दो बजे तक बंद कर गांव में कहां पर दवा बांटी जा रही थी । राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कोलना पर सुबह लगभग नौ बजे शिकायत की जांच करने पहुंचे तहसीलदार चुनार अरुण कुमार गिरि जब पहुंचे तो चिकित्सक भूपेंद्र कुमार श्रीवास्तव व वार्ड ब्वाय बलवंत सिंह मौजूद थे। जांच अधिकारी की पूछने पर बताया कि फार्मासिस्ट सदानंद यादव दवा देने के लिए गए हैं। जब तहसीलदार ने मंगलवार को चिकित्सालय बंद के बारे में चिकित्सक से पूछा तो उन्होंने बताया उस दिन तीनों लोग गांव में दवा देने गए थे। जबकि आप पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सत्येंद्र सिंह का कहना है कि चिकित्सकों के मोबाइल के लोकेशन को ट्रेस किया जाए। मंगलवार को कोई भी चिकित्सालय पर मौजूद नहीं था। उन्होंने इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed