फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teenager who came to Nanihal died due to drowning in the reservoir

ननिहाल आए किशोर की जलाशय में डूबने से मौत

Thu, 12 May 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Teenager who came to Nanihal died due to drowning in the reservoir
हलिया। थाना क्षेत्र के नौगवां पहड़ी स्थित डीबीएल कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा पत्थर खनन के लिए खोदे गए विशालकाय गड्ढे में बुधवार की सुबह नहाने के दौरान किशोर की डूबने से मौत हो गई। घंटे भर खोजबीन के बाद स्थानीय मल्लाहों ने शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

क्षेत्र के लायन गांव निवासी कामता प्रसाद पटेल के पुत्री की नौ मई को शादी थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए कामता प्रसाद की बड़ी पुत्री इन्द्रावती अपने इकलौते बेटे आशीष (14) पुत्र महेंद्र सिंह पटेल निवासी तिलांव थाना लालगंज के साथ बीते सात मई को अपने मायके आई थी। बुधवार की सुबह नौ बजे के करीब आशीष अपने मामा के लड़कों के साथ घर वालों को बिना बताए आठ किलोमीटर दूर हलिया थाना क्षेत्र के नौगवां पहड़ी स्थित जलाशय में नहाने के लिए बाइक से पहुंचा। डीबीएल कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा खनन करने के बाद बने गड्ढे में पानी भरा है। सभी उसमें नहाने के लिए कूद पड़े। आशीष जलाशय में डूबने लगा। उसे जलाशय में डूबते-उतराते देख साथ गए बच्चों की चीख पुकार सुनकर मौके पर आस-पास के लोग पहुंचे। ग्रामीणों डूबे किशोर को गहरे पानी में उतरकर खोजबीन की। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे खोजा गया। लेकिन तब तक किशोर की मौत हो चुकी थी। परिजन किशोर को एक निजी क्लीनिक पर भी ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वह छठवीं कक्षा का छात्र था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी नौगवां पहुंची, लेकिन तब तक शव को परिजन घर लेकर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed