फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teenager drowns while bathing Ganges, cousin rescued

गंगा स्नान करते समय किशोरी डूबी, चचेरी बहन को बचाया गया

Sun, 01 Nov 2020 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowns while bathing Ganges, cousin rescued
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सुंदर घाट पर शनिवार को स्नान करने गई चार लड़कियों में से डूबने लगी। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने एक किशोरी को तो बचा लिया पर दूसरी गंगा में डूब गई। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। गोताखोरों की मदद से खोजबीन में जुटी रही। देर शाम तक किशोरी का पता नहीं चला। तीन दिन पूर्व भी इसी घाट के पास नाव से कूदी किशोरी को बचाने में डूबे उसके भाई का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के पुरानी दशमी निवासी कल्लू प्रजापति की पुत्री ज्योति प्रजापति (16)अपने बड़े पिता मेदी लाल प्रजापति की पुत्री नम्रता प्रजापति और मोहल्ले की दो अन्य लड़कियों के साथ स्नान करने के लिए सुंदर घाट गई थी। सुबह छह बजे चारों लड़कियां स्नान कर रही थी। इस दौरान ज्योति और उसकी चचेरी बहन नम्रता गहरे पानी में चली गईं। दोनों ने आवाज लगायी। इस पर घाट पर मौजूद लोग दोनों को बचाने के लिए गए। स्थानीय लोगों ने नम्रता को तो बाहर निकाल लिया पर ज्योति गहरे जल में डूब गई। नम्रता ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। सभासद लवकुश प्रजापति भी मौके पर पहुंचें। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डूबी किशोरी के खोजबीन में जुटी रही, पर देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। तीन दिन पूर्व चील्ह थाना क्षेत्र के भटेवरा से नाव पर बैठकर सुंदर घाट की ओर आ रही रोशनी के कूद ने पर उसे बचाने के लिए कूदा उसके भाई दारा का पता नहीं चल सका है। शहर कोतवाल रविंद्र कुमार यादव ने बतया कि गोताखोरो की मदद से खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed