{"_id":"69c4f6981bb0ff3973034352","slug":"teenager-drowns-in-ganges-while-bathing-search-underway-in-mirzapur-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: गंगा स्नान करते समय डूबा किशोर, बचाने के लिए दादी ने लगाई छलांग, लोगों ने बचाया; किशोर की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: गंगा स्नान करते समय डूबा किशोर, बचाने के लिए दादी ने लगाई छलांग, लोगों ने बचाया; किशोर की तलाश जारी
Thu, 26 Mar 2026 02:34 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:34 PM IST
सार
Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में स्नान करने आया किशोर गंगा में डूब गया। उसे बचाने के लिए दादी ने भी छलांग लगाई, जिससे वह भी डूबने लगी। लोगों ने उसे तो बचा लिया, लेकिन किशोर की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी गंगा घाट पर स्नान करने आया आठ वर्षीय किशोर गंगा में डूब गया। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरी मदरसा गांव निवासी शमशेर बहादुर सरोज का करीब आठ वर्षीय पुत्र आजाद बृहस्पतिवार को अष्टमी के दिन अपने दादा जुगुल किशोर, दादी फोटो देवी के साथ बरैनी गंगा घाट स्नान करने आया था।
विज्ञापन
किशोर के साथ एक 10 वर्षीय भाई व एक छह वर्षीय बहन भी आई हुई थी। जहां गंगा स्नान करते समय आजाद गहरे पानी में चला गया। जिसे बचाने के लिए दादी भी कूद गई, जिससे वह भी डूबने लगीं। स्थानीय लोगों ने दादी को बचा लिया, लेकिन किशोर डूब गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कराई। किशोर अपने ननिहाल बैरा थाना औराई जिला भदोही में रहकर कक्षा दो में पढ़ाई करता था। छुट्टी के दिनों में अपने घर आया हुआ था।
विज्ञापन
नवरात्रि के अष्टमी के दिन बरैनी गंगा घाट पर स्नान करने आया था, जहां घटना हुई। दादा जुगुल किशोर सरोज ने बताया कि दो नाती और एक नातिन के साथ गंगा स्नान करने आया था, पत्नी पूजा कर रही थी। बच्चे डूबकी लगाने की जिद कर रहे थे, तो नहाने के लिए बोलकर खुद बैठकर देख रहा था। इसी दौरान एक नाव के पास अचानक आजाद गंगा में अदृश्य हो गया। शोर सुनकर पहुंची पत्नी ने उसे बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। जिससे वह भी डूबने लगी, लेकिन उसे लोगों ने बचा लिया। वहीं आजाद गंगा में डूब गया।