फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teenager committed suicide by hanging on a noose in a tree

पेड़ में लगे फंदे पर लटक कर किशोरी ने दी जान

Fri, 02 Sep 2022 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Teenager committed suicide by hanging on a noose in a tree
हलिया थाना क्षेत्र के दिघिया गांव में बुुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर के पीछे करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित बबूल के पेड़ पर फंदे से लटककर किशोरी ने जान दे दी। बृहस्पतिवार को सुबह घर के पीछे पहुंचे परिजनों की नजर फंदे पर लटकते हुए किशोरी पर पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के दिघिया गांव निवासी एक व्यक्ति की 16 वर्षीय पुत्री बुधवार की रात परिवार के सदस्यों के साथ भोजन करने के बाद अंदर सो रही थी। देर रात परिवार के लोगों की नींद खुली तो देखा कि किशोरी कमरे में नहीं है। इधर-उधर खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। परिजनों को लगा कि शौच के लिए बाहर गई होगी। इस बीच घर से करीब 50 मीटर दूर आंगनबाड़ी केंद्र के पास स्थित बबूल के पेड़ पर साड़ी का फंदा लगाकर उसने जान दे दी। सुबह पुत्री को फंदे पर लटकते देख पिता ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने चौकी प्रभारी मतवार लल्लन यादव को मौके पर भेजा। पुलिस ने किशोरी को फंदे से नीचे उतरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें कहा गया है कि पुत्री ने बृहस्पतिवार को सुबह आत्महत्या कर ली है। पिता ने बताया कि गांव से एक लड़का-लड़की भाग गए थे। लोग उसकी पुत्री को ताना मारते थे कि उसने भगाने में मदद की है। इससे वह परेशान थी। हो सकता है कि इस कारण से उसने जान दे दी। किशोरी एक विद्यालय में हाईस्कूल की छात्रा थी। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed