फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teenage girl who came to hospital with stomach ache, had emergency delivery

Mirzapur News: पेट दर्द होने पर अस्पताल आई किशोरी काे इमरजेंसी में हुआ प्रसव

Fri, 01 Dec 2023 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl who came to hospital with stomach ache, had emergency delivery
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी में बृहस्पतिवार को दोपहर में एक 17 वर्षीय किशोरी का उपचार के दौरान प्रसव हो गया। मौके पर मौजूद मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य ने महिला स्टाॅफ नर्स बुलाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। प्रसव के बाद प्रसूता किशोरी और उसके बच्चे को महिला अस्पताल में भेजा गया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी पेट दर्द होने पर अपनी मां के साथ बृहस्पतिवार को दोपहर में मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंची। वहां इमरजेंसी में तैनात डाॅक्टर ने उसे देखा। डाक्टर ने पूछा तो बताया गया कि सुबह से यह समस्या हुई है। वहां मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. आरबी कमल मैनेजर अनुज ठाकुर के साथ इमरजेंसी का निरीक्षण करने पहुंचे थे। किशोरी की इमरजेंसी में भर्ती कर जांच की जा रही थी। प्राचार्य ने इलाज करने का निर्देश दिया। पेट की जांच के दौरान उसे प्रसव हो गया। इसके बाद महिला स्टाॅफ नर्स को बुलाकर किशोरी को भर्ती कराया गया। इसके बाद उसे महिला अस्पताल भेजा गया। किशोरी की मां ने बताया कि पुत्री कक्षा 11 की छात्रा है। प्राचार्य डाॅ. आरबी कमल ने बताया कि एक 17 वर्षीय किशोरी इमरजेंसी में पेट दर्द होने पर आई थी। इलाज के दौरान उसे प्रसव हो गया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed