फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teenage girl got hit by a train while trying to save her cousin

Mirzapur News: चचेरी बहन को बचाने में ट्रेन से कट गई किशोरी

Fri, 09 May 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl got hit by a train while trying to save her cousin
मिर्जापुर। चुनार थाना क्षेत्र के भरेहठा और नकहरा गांव की सीमा पर बुधवार की शाम को बकरी चराने गई किशोरी चचेरी बहन को बचाने में ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में किशोरी की कटकर मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी अशोक कुमार की पुत्री रानी सोनकर (14) अपनी चचेरी बहन ज्योति के साथ पास के खेत में बुधवार की शाम को बकरी चराने गई थी। बकरी रेलवे लाइन पर चली गई। बकरियों को हटाने ज्योति गई। ट्रेन आती देख रानी अपनी बहन ज्योति को रेलवे लाइन से हटाने गई। इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

इससे रानी की मौके पर मौत हो गई। ज्योति ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को रेलवे लाइन से हटाया। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चुनार थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आनेे से किशोरी की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed