फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teenage girl dies due to drowning in river

Mirzapur News: नदी में डूबने से किशोरी की मौत

Mon, 22 Jan 2024 02:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl dies due to drowning in river
मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के पतुलखी गांव में रविवार को सुबह शौच के लिए निकली किशोरी नदी में हाथ धोते समय फिसलकर गहरे पानी में चल गई। गहरे पानी में जाने से वह डूब गई। घंटे भर बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन उसे खोजते हुए नदी की ओर गए। उसे पानी में डूबा देख बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पतुलखी गांव निवासी शिवानी यादव (13) पुत्री रामाश्रय यादव रविवार को सुबह सात बजे के करीब शौच के लिए खेत की ओर गई थी। शौच के बाद वह पास के नदी में हाथ धोने लगी। हाथ धोते समय फिसलकर वह गहरे पानी में चली गई। गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगी। आस-पास कोई नहीं था। इस कारण उसकी मदद नहीं हो सकी। किशोरी गहरे जल में जाने से डूब गई। घंटे भर बाद जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजन परेशान हो गए। परिजन खेत और नदी की ओर जाकर तलाश करने लगे। उस दौरान किशोरी नदी के पानी में दिखी। उसे बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवानी दो बहनों और एक भाई में बड़ी थी। थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि नदी के गहरे पानी में जाने से डूबने से किशोरी की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed