फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teen dies due to electric shock while turning fan

Mirzapur News: पंखा घुमाने के दौरान करंट लगने से किशोर की मौत

Sun, 21 Jul 2024 03:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Teen dies due to electric shock while turning fan
मिर्जापुर। बजरडीहा गांव में शुक्रवार की रात फर्राटा पंखा की हवा लेने के लिए उसे घुमाने गया किशोर करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से किशोर की हो गई। देर रात परिजन कमरे में गए तो वह मृत अवस्था में पड़ा है। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बजरडीहा गांव निवासी संजय सरोज (13) छह भाइयों में सबसे छोटा था। वह गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा सात का छात्र था। वह रात में कमरे में सोया था। कमरे में फर्राटा पंखा लगा था। इस बीच रात में वह पंखे का हवा लेने के लिए उसे घुमाने गया तो करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से झुलसकर उसकी मौत हो गई। देर रात करीब 11 बजे उसका भाई सूर्य नारायण कमरे में गया तो संजय मृत अवस्था में पड़ दिखा। उसने शोेर मचाया तो परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंचे। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। भाई सूर्य नारायण ने बताया कि रात में वह कमर में अकेले सो रहा था। पंखे को घुमाते समय करंट की चपेट में आ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कछवां थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि करंट से किशोर की मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed