{"_id":"666f5f97bffd32c74f02fdd4","slug":"teen-dies-after-drowning-while-bathing-in-sevti-river-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-117703-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सेवटी नदी में नहाते समय डूबने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सेवटी नदी में नहाते समय डूबने से किशोर की मौत
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के बंजारी कला गांव के पास स्थित सेवटी नदी में शनिवार को अपराह्न करीब तीन बजे नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूबकर 10 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। रविवार को सुबह बंजारी गांव के कुछ लोगों ने नदी के पानी में किशोर का शव उतराया हुआ देख परिजनों को सूचना दी। उसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से किशोर के शव को नदी से बाहर निकाला।
प्रयागराज जिले के मेजा थाने के पांती गांव निवासी 10 वर्षीय दीपक माता-पिता का निधन हो जाने के बाद करीब पांच साल से पवारी कला स्थित अपनी बहन रोशनी पत्नी बबलू के घर में ही रहता था। शनिवार को अपराह्न तीन बजे वह बहन के घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित सेवटी नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय गहरे पानी में जाने की वजह से नदी में डूब गया। उधर, देर शाम तक जब वह घर नहीं आया तो उसके बहन-बहनोई ने उसकी काफी देर तक खोजबीन की। इस बीच रविवार को सुबह बंजारी गांव के कुछ लोग नदी की तरफ शौच के लिए गए तो उन्हें एक किशोर का शव नदी के पानी में उतराया हुआ दिखा। इसकी जानकारी मिलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। दीपक की नदी में डूबने से हुई मौत की जानकारी मिलते ही उसकी बहन रोशनी तथा परिवार के अन्य लोग दहाड़ें मारकर रोने लगे। इस बीच सूचना मिलते ही बंजारी कला के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह भी पहुंच गए और उन्होंने परिजनों को ढाढ़स बंधाया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूबने से किशोर की मौत हो गई है। किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।