फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teen dies after crushed a tractor on road in mirzapur family members block the road demanding compensation

Mirzapur News: ट्रैक्टर से कुचलकर किशोर की मौत, परिजनों ने लगाया जाम; मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण

Fri, 21 Jun 2024 03:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 21 Jun 2024 03:29 PM IST
सार

Mirzapur News: हादसे में किशोर की मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंच परिजनों ने चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे जिगना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Teen dies after crushed a tractor on road in mirzapur family members block the road demanding compensation
मौके पर मौजूद लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र के गौरा परमानपुर में शुक्रवार की सुबह लगभग पौने आठ बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को शांत कराते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीण चालक की गिरफ्तारी व जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन


खबर लिखे जाने तक मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी लालगंज व नायब तहसीलदार छानबे लोगों समझाने का प्रयास कर रहे थे। जिगना थाना के गौरा परमानपुर  निवासी रमाशंकर का पुत्र राज उर्फ गोलू (14) शुक्रवार को साइकिल से कोचिंग से घर जा रहा था कि एक ट्रैक्टर ने बालक को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत से आक्रोशित परिजन व ग्रामीण शव को उठाने से रोकते हुए ट्रैक्टर चालक को सामने हाजिर करने मुआवजा की मांग को लेकर अड़े रहे। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी और नायब तहसीलदार लालचंद राम ने लोगों को समझाने लगे रहे। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे मे ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed