फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Team formed to investigate paramedical college

Mirzapur News: पैरामेडिकल काॅलेज की जांच के लिए टीम गठित

Tue, 13 Jun 2023 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Team formed to investigate paramedical college
मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र में एक पैरामेडिकल काॅलेज बिना मान्यता के संचालित किए जाने की शिकायत के मामले में जांच के लिए जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने चार सदस्यीय टीम का गठन किया है। जिलाधिकारी ने टीम से तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

आरोप है कि मड़िहान क्षेत्र में बगैर मान्यता के एक पैरामेडिकल काॅलेज संचालित है। कॉलेज में कई छात्रों से धोखाधड़ी कर उनका प्रवेश लिया गया है। शिक्षा शुल्क के नाम पर 50 लाख रुपये वसूल किए जाने का भी आरोप है। इस शिकायत की जांच के लिए जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने चार सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। जांच टीम में मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. आरबी कमल, उप जिलाधिकारी मड़िहान अश्वनी कुमार सिंह, सीओ मड़िहान अनिल कुमार पांडेय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. अनिल ओझा शामिल हैं। जिलाधिकारी ने स्थलीय सत्यापन कर संबंधित का बयान लेकर तीन दिन के अंदर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed