फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teachers' problems will be resolved: Swatantra Dev

शिक्षकों की समस्याओं का होगा निपटारा : स्वतंत्र देव

Thu, 19 Dec 2024 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Teachers' problems will be resolved: Swatantra Dev
मिर्जापुर। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की जो भी समस्याएं हैं, उसे संबंधित मंत्री और सचिव के समक्ष रखेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री को संबंधित सचिव और डायरेक्टर के साथ बैठक कर समस्याओं की जानकारी दें। उनकी समस्याओं का निपटारा होगा।
जल शक्ति मंत्री बुधवार को शिवपुर स्थित एक धर्मशाला में आयोजित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के 55वें प्रांतीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कहा कि शिक्षकों की जो भी समस्याएं हैं, उसको वे संबंधित मंत्री और सचिव के समक्ष रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री संबंधित सचिव व डायरेक्टर के साथ बैठक कर समस्याएं बताएं।
विज्ञापन

इससे पहले मंत्री ने सम्मेलन के दूसरे दिन बुधवार के कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ किया। प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ ने जल शक्ति मंत्री को माल्यार्पण व अंग वस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने जल शक्ति मंत्री से शिक्षकों की पदोन्नति में 50 प्रतिशत कोटा निर्धारित करने आदि की मांग की। तदर्थ शिक्षकों के वेतन बहाली का भी आग्रह किया। उधर, सम्मेलन के दूसरे दिन प्रदेश के सभी जनपदों के जिलाध्यक्ष व मंत्रियों ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मिर्जापुर के जिला मंत्री सुशील कुमार तिवारी ने संगठन की मजबूती तथा शिक्षकों की समस्याओं के निपटारे के संबंध में जानकारी दी। सम्मेलन के द्वितीय सत्र का उद्घाटन बलदेव पीजी कॉलेज बड़ागांव के प्राचार्य डाॅ. रविंद्र कुमार द्विवेदी ने किया। उन्होंने नई शिक्षा नीति की जानकारी दी। द्वितीय सत्र में सेवानिवृत शिक्षकों तथा प्रधानाचार्य का सम्मान किया गया। सत्र में डॉ. रविशंकर ओझा, रमेश द्विवेदी ने भी विचार व्यक्त किए। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र पटेल ने शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया। प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. श्याम नारायण तिवारी के अलावा संजय सिंह, सतीश विश्वकर्मा, पवन उपाध्याय, सुधा गुप्ता, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed