{"_id":"695973d0c93edab57007c4af","slug":"teachers-met-the-joint-director-of-education-and-complained-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-146284-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: संयुक्त शिक्षा निदेशक से मिले शिक्षक, की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: संयुक्त शिक्षा निदेशक से मिले शिक्षक, की शिकायत
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक से मिला। उन्होंने उनसे दो वर्षों से एनपीएस का भुगतान न होने की शिकायत भी की। कहा कि यदि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्रवाई नहीं करते हैं तो आंदोलन किया जाएगा।
मंडलीय अध्यक्ष रमेश कुमार द्विवेदी ने आरोप लगाया कि जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक और कर्मचारियों के करोड़ों रुपये का भुगतान पिछले लगभग दो सालों से एनपीएस खातों में नही किया गया है। शासन द्वारा 15,45,80000.00 ( 15 करोड़ 45 लाख 80 हजार) रुपये जिला विद्यालय निरीक्षक के खाते में एनपीएस भुगतान के लिए भेजा गया है, जो कि उनके खाते में डंप पड़ा है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि 22 सितंबर 2025 को मुख्यमंत्री से शिकायत करने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने लिखित रूप से आख्या दिया है कि अगले दो माह में शिक्षकों के एनपीएस का बकाया उनके खातों में जमा कर दिया जाएगा। तीन माह बीत जाने पर भी अभी तक शिक्षकों और कर्मचारियों के खातों में एक भी पैसा जमा नहीं हुआ है। जिले के लगभग 60 शिक्षक कर्मचारी एनपीएस से पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित हुए हैं, उनके एनपीएस कटौती की धनराशि शासनादेश के बाद भी जिला विद्या निरीक्षक मिर्जापुर कार्यालय की लापरवाही से ब्याज सहित उनके खाते में आज तक स्थानांतरित नहीं हुआ।
चेतावनी दी गई कि यदि एक सप्ताह के अंदर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जिले के सभी पीड़ित शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मचारी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का घेराव करेंगे। डाॅ. रवि शंकर ओझा, जिलाध्यक्ष सुशील कुमार तिवारी, संजय सिंह, विनोद कुमार विश्वकर्मा, सतीश विश्वकर्मा, पवन कुमार उपाध्याय, आदि उपस्थित रहें।