फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teachers demonstrated in support of 21 point demands

21 सूत्री मांगों के समर्थन मे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Tue, 14 Sep 2021 09:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
Teachers demonstrated in support of 21 point demands
मिर्जापुर। अपनी 21 सूत्री मांगों के समर्थन में मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में जिले के सभी बीआरसी पर प्राथमिक शिक्षकों ने धरना- प्रदर्शन किया। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर लखनऊ में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। नगर विकास खंड के राजपुर स्थित बीआरसी पर हुए प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष उमाकांत मिश्र, मंत्री राजेश कुमार ने कहा कि सुनवाई नहीं होने पर वे सभी लखनऊ में प्रदर्शन करेंगे। संयुक्त मंत्री आलोक तिवारी, अनिल त्रिपाठी, सुनील सिंह, रितेश सिंह, अजय चंदेल, रमेश राव आदि मौजूद रहे। कोन विकास खंड में बीआरसी श्रीपट्टी पर धरना प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि वासु तिवारी संग बृजेश दुबे, सुनील कुमार सिंह, सर्वेश कुमार सिंह, राजेंद्र यादव, प्रशांत पांडेय आदि ने अपने विचार रखे। मड़िहान, स्थानीय बीआरसी पर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक केशव दास व संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने की। अध्यक्ष रामपोश सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए। इस दौरान दीपक सिंह, रजनीश दुबे, संतोष, राजमंगल तिवारी, अशोक कुमार मौर्य, राहुल यादव व अन्य सैकड़ों की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सीखड़: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई सीखड़ द्वारा 21 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को धरना प्रदर्शन बीआरसी कार्यालय मगरहा पर किया गया। धरना प्रदर्शन को ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह, प्रदीप सिंह, रत्नेश्वर सिंह, रामजियावन सिंह, संतोष सिंह, शशिकांत सिंह, प्रदीप दुबे, शरद मौर्य, चंद्रशेखर सिंह, रोहित वर्मा, अकबाल सिंह, विनोद यादव, आकांक्षा, उषा देवी, अर्चना, पूनम, मनीषा, रागिनी सिंह, पंकज सिंह आदि शिक्षक शिक्षिका अनुदेशक एवं एवं शिक्षा मित्र उपस्थित रहे। जमालपुर, ब्लाक संसाधन केंद्र बहुआर पर धरना प्रदर्शन किया गया। बीआरसी बहुआर जमालपुर पर शिक्षकों द्वारा धरना-प्रदर्शन करते हुए मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन पंजीकृत डाक के माध्यम से प्रेषित किया गया। संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अभिमन्नु सिंह, अशोक कुमार सिंह, डॉ शिशुपाल सिंह (शिक्षक नेता) , राजेश सिंह, रजनीश चतुर्वेदी, ब्रजेश सिंह (जिला उपाध्यक्ष ), अमरेश सिंह,प्रभाकर सिंह, सुरेश सिंह , इम्तियाज,विनोद कुमार, सुर्केश,सोनल, गीता,वंदना, सौम्या श्रीवास्तव,डॉ नीलू सिंह, अनीता, धर्मराज, जगतम्बा आदि ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर की गई मांग
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदर्शन में पुरानी पेंशन, वर्षों से रुकी पदोन्नत की प्रक्रिया शुरू की जाए, उच्च प्राथमिक विद्यालय के कार्यरत बेसिक शिक्षा मित्र ,अनुदेशक, विशेष शिक्षक, आंगनबाड़ी केंद्र में रसोइयों की नियुक्त, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एवं चौकीदार दो, शिक्षकों के जनपदीय स्थानांतरण, आंगनबाडी़ कार्यकत्री और सहायिका मानदेय में बढ़ोतरी की जाय, महंगाई भत्ता व अन्य बिंदुओं पर मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed