फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teachers demonstrated at the BSA office.

Mirzapur News: बीएसए कार्यालय पर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Sat, 10 Jan 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Teachers demonstrated at the BSA office.
बरियाघाट ​स्थित बीएसए कार्यालय पर ज्ञापन देने जाते ​शिक्षक, स्रोत सोशल मीडिया - फोटो : रायबरेली में सलोन कस्बा ​स्थित औद्योगिक क्षेत्र।
मिर्जापुर। बरियाघाट स्थित जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय पर शुक्रवार को शिक्षकों ने प्रदर्शन कर समायोजन में नियमों का पालन न करने का आरोप लगाया और उसे निरस्त करने की मांग की। शिक्षकों ने छह सूत्री मांगपत्र देकर कहा कि पिछले दो समायोजनों की तरह इस बार भी विकल्प लेकर समायोजन नहीं किया गया। कहा कि कतिपय महिला शिक्षकों को दुर्गम, दुरुह व साधन विहीन मार्गों पर समायोजित किया गया है।
विज्ञापन

इससे उनमें असुरक्षा का भाव है। आरोप लगाया कि समायोजन के दौरान कहीं से जूनियर व कहीं से सीनियर अध्यापक को हटाकर समायोजित कर दिया गया है। इसके बाद भी आरटीई के अनुसार शिक्षक व छात्र अनुपात का मानक पूरा नहीं हो पा रहा है। मांग की गई कि समायोजन के पहले सरप्लस की सूची व विकल्प अवश्य मांंगा जाए। इस अवसर पर कुंवर आकाश सिंह, ओमपाल सिंह, नेहा जायसवाल, रोहित द्विवेदी, निकेता सिंह, रवि सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed