{"_id":"6a88a1675e322f159b0f9595","slug":"teachers-and-employees-take-to-the-streets-with-the-tricolour-demanding-the-old-pension-scheme-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-159726-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पुरानी पेंशन की मांग, तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे शिक्षक और कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पुरानी पेंशन की मांग, तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे शिक्षक और कर्मचारी
विज्ञापन
नगर के बरियाघाट पर तिरंगा यात्रा में अपनी मांगों को लेकर तिरंगा यात्रा निकालते शिक्षक व कर्मचा
मिर्जापुर। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने समेत विभिन्न मांगों के लिए शुक्रवार को सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारी सड़क पर उतरे। अटेवा के तत्वावधान में 19 शिक्षक-कर्मचारी संगठनों के सहयोग से बरियाघाट से कलेक्ट्रेट तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। मांगों से जुड़ी तख्तियां लेकर कर्मचारी पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। मांगें पूरी न होने पर 25 सितंबर को लखनऊ में बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी। अटेवा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि कर्मचारी देशहित, कर्मचारी हित और समाज हित में अपनी मांगों के लिए आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने, सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और सरकारी उपक्रमों के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर सरकार को लगातार अवगत कराया जा रहा है। वहीं, मंडल अध्यक्ष अंजना सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों का ज्ञापन डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। कहा कि यदि सरकार ने मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो 25 सितंबर को लखनऊ में कर्मचारी विशाल प्रदर्शन करेंगे।
तिरंगा यात्रा में टीएससीटी के जिलाध्यक्ष रवींद्र यादव, लेखपाल संघ अध्यक्ष वीनू यादव, जिला मंत्री धीरेंद्र सिंह, आनंद सिंह, खेमचंद, अखिलेश चौधरी, मिथिलेश यादव, अभिषेक सिंह, राकेश पटेल, आशिक इकबाल, सलोक सिंह समेत बड़ी संख्या में शिक्षक-कर्मचारी मौजूद रहे।