फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teacher working in the name of Priyanka from London sacked

लंदन वाली प्रियंका के नाम पर नौकरी कर रही शिक्षिका बर्खास्त

Fri, 13 May 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Teacher working in the name of Priyanka from London sacked
मिर्जापुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में फर्जी अभिलेखों के आधार पर सहायक अध्यापक बनीं शिक्षिका की सेवाएं
विज्ञापन

अपर शिक्षा निदेशक राजकीय डॉ. अंजना गोयल ने समाप्त कर दीं। आरोपी शिक्षिका पहाड़ी विकास खंड के भरपुरा स्थित राजकीय बालिका कालेज में तैनात थी। कन्नौज निवासी शिक्षिका का भंडाफोड़ एक गुमनाम शिकायती पत्र से हुआ। आरोप है कि नौकरी पाने वाली प्रियंका ने लंदन वाली प्रियंका के अभिलेखों पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक की नौकरी हासिल की थी। लगभग पांच वर्षों तक उसने सेवा की और 4000000 रुपये वेतन के रूप में प्राप्त किया। पिछले वर्ष असली प्रियंका के पिता ने कन्नौज में पुलिस अधीक्षक से मिलकर इस मामले में शिकायत की और कार्रवाई की मांग की थी। वहां जांच चल रही थी। उसी के बाद एक गुमनाम पत्र विंध्याचल मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉक्टर कामता राम पाल के पास आया। इस पर जेडी व जांच टीम ने कार्रवाई शुरू की। इस संबंध में जांच रिपोर्ट व जेडी की आख्या पर कार्रवाई करते हुए अपर शिक्षा निदेशक राजकीय डॉ. अंजना गोयल ने पहाड़ी विकासखंड के भरपुरा स्थित राजकीय विद्यालय में नौकरी कर रही प्रियंका की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इस बाबत जेडी कामता रामपाल ने कहा कि बर्खास्तगी का पत्र जारी कर दिया गया है। मंडल स्तर से कार्रवाई की जा रही है।

सत्यापन में हुआ खुलासा : मिर्जापुर। जेडी कामता राम पाल को जब पत्र मिला तो उनके कार्यालय से सहायक अध्यापिका की सेवा पुस्तिका में दर्ज पते पर सत्यापन पत्र डाक से भेजा गया। वह सत्यापन पत्र लंदन में रह रही प्रियंका के पिता डॉ. मनोज कुमार के घर पहुंचा। मनोज कुमार ने कन्नौज के एसपी को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की जानकारी दी और कहा कि उनकी पुत्री काफी दिनों से लंदन में रह रही है। साथ ही पूरे दस्तावेजों की जांच की मांग की। इसके बाद जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि होने पर आरोपी शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed