{"_id":"67ed8c1c6792fd60430a8a57","slug":"teacher-who-returned-to-school-from-rally-fainted-on-chair-and-died-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-131783-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: रैली से स्कूल पहुंचे शिक्षक कुर्सी पर हुए अचेत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: रैली से स्कूल पहुंचे शिक्षक कुर्सी पर हुए अचेत, मौत
विज्ञापन
चुनार/जमुई। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय फत्तेपुर में बुधवार को सहायक अध्यापक बासुदेव सिंह सुबह स्कूल चलो रैली के बाद कक्षा में कुर्सी पर बैठे थे। लंच के बाद बच्चे कक्षा में पहुंचे तो वह कुर्सी पर अचेत पड़े थे। अस्पताल ले जाने पर डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिश ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सुकुलपुरा गांव निवासी बासुदेव सिंह (40) कंपोजिट विद्यालय फत्तेपुर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। वह सुबह विद्यालय पहुंचे और स्कूल चलो अभियान की रैली में शामिल हुए। रैली से लौटने के बाद वह कक्षा में कुर्सी पर बैठ कर बच्चों को पढ़ा रहे थे। कुछ देर बाद बच्चे खाना खाने चले गए। करीब डेढ़ बजे बच्चे कक्षा में पहुंचे तो देखा कि शिक्षक सिर कुर्सी पर लटका हुआ था। बच्चों के बुलाने पर वह कुछ नहीं बोले। बच्चों ने तत्काल प्रधानाध्यापिका सुधा रानी को बुलाया। इसके बाद विद्यालय के शिक्षक उन्हें कैलहट स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
खंड शिक्षा अधिकारी नरायनपुर जय कुमार यादव ने कहा कि सहायक अध्यापक बासुदेव सिंह की असामयिक मौत से हर कोई स्तब्ध है। उधर, चुनार कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि अध्यापक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने कुछ स्पष्ट नहीं बताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चल पाएगी।