{"_id":"6259c0b4ad0a81226a507893","slug":"teacher-misbehaved-with-a-girl-who-teaches-tuition-at-home-mirzapur-news-vns6485200106","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में ट्यूशन पढ़ाने वाली बालिका से शिक्षक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में ट्यूशन पढ़ाने वाली बालिका से शिक्षक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा चार में पढ़ने वाली छात्रा के साथ ट्यूशन पढ़ाने वाले युवक द्वारा ही दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 10 दिन पुरानी है। बताया जा रहा है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे डराया, धमकाया गया। जानकारी के बाद लोक लाज के भय से परिजनों ने पुलिस में शिकायत नहीं की। लेकिन कुछ दिन बाद जब बालिका की हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बालिका को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया।
बालिका के पिता ने लालगंज कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी 10 वर्षीय पुत्री कक्षा चार में पढ़ती है। पांच अप्रैल को वह घर में अकेली थी। गांव का ही युवक जो घर पर उसे ट्यूशन पढ़ाता है। उसने उसे डरा धमका कर दुष्कर्म किया। बेटी ने घटना की जानकारी अपनी मां को दिया। लोक लाज के भय से उस समय पुलिस में शिकायत नहीं की गई। किंतु बाद में नाबालिग की हालत बिगड़ने लगी। बृहस्पतिवार की सुबह परिजन परेशान होकर थाने में पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। लालगंज कोतवाली पुलिस ने आरोपी आलोकी शंकर शुक्ला (45) के खिलाफ पास्को एक्ट, दुष्कर्म की गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज कर अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपी आलोकी शंकर शुक्ला लालगंज कस्बे में रहकर कोचिंग पढ़ाता था। वह भदोही का बताया जा रहा है।