फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   teacher

एडी बेसिक के निरीक्षण में अनुपस्थित मिली अध्यापिका

Sat, 09 Jan 2021 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
teacher
मड़िहान। एडी बेसिक डा. फतेह बहादुर सिंह ने शुक्रवार को मड़िहान क्षेत्र के खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय व तीन विद्यालयों का निरीक्षण किया। एक मड़िहान प्राथमिक विद्यालय में दो दिसंबर से अनुपस्थित चल रही सहायक अध्यापिका सहित बीईओ से भी स्पष्टीकरण मांगा है। कहा है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एडी बेसिकमंडलीय सहायक राकेश तिवारी के साथ शुक्रवार को खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां साफ- सफाई की स्थिति संतोषजनक न मिलने पर बीईओ से स्पष्टीकरण मांगा। इसी के साथ ही प्राथमिक विद्यालय मड़िहान गए। जहां एक सहायक अध्यापिका दो दिसंबर से अनुपस्थित चल रही थी। उससे स्पष्टीकरण मांगा गया। साथ ही इस संबंध में बीईओ से भी स्पष्टीकरण मांगा गया कि वे क्या कर रहे थे। प्रधानाध्यापक व शिक्षामित्र से भी स्पष्टीकरण मांगा गया। कोटवां पांडेय में दो अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए। उनसे भी स्पष्टीकरण मांगा गया। प्रधानाध्यापक से भी स्पष्टीकरण मांगा गया। एडी बेसिक ने कहा कि पहला प्रयास स्थिति सुधारने का होना चाहिए। इसलिए सबसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed