{"_id":"5e2207028ebc3e4b4e197cdb","slug":"teachars-seminar-mirzapur-news-vns505777969","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकजुट होकर संघर्ष करें शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकजुट होकर संघर्ष करें शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। देवपुरवा स्थित राजस्थान इंटर कालेज में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) का 58 वां जनपदीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक एकजुट होकर संघर्ष करें। यदि वे एकजुटता नहीं दिखाते हैं तो सरकार भी उनकी बात नहीं सुनेगी। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान भी किया गया।
सम्मेलन का शुभारंभ संगठन के प्रादेशिक अध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने किया। अपने संबोधन में प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक अपने हक के लिए समूह बनाकर कदम बढ़ाएं। यदि ऐसा नहीं करते हैं तो सरकार हमारी सुविधाओं को कुचलती जाएगी। डा. श्यामनारायण तिवारी ने कहा कि यदि हम शिक्षक इसी प्रकार उदासीन और विभाजित होते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश सरकार शिक्षा विभाग को निजी हाथों में सौंप देगी। संगठन मंत्री ओमप्रकाश त्रिपाठी ने सभी साथियों को एकजुट होने का आह्वान किया। एमएलसी प्रत्याशी डा. जितेंद्र पटेल ने कहा जब तक सभी शिक्षकों को पुरानी पेंशन नहीं मिल जाती तो यदि वे चुने गए तो वह भी पेंशन नहीं स्वीकार करेंगे। जिलाध्यक्ष रमेश कुमार द्विवेदी ने धारा 18 को सरकार का कुचक्र बताया। जिला मंत्री पवन उपाध्याय ने भी अपने विचार प्रकट किए। डा. राजेश यादव, अनिल श्रीवास्तव, डा. संजय मिश्र, कृपाशंकर चतुर्वेदी, अयाज अहमद, कैलाश तिवारी आदि थे। आयोजक अजय कुमार त्रिपाठी ने आभार प्रदर्शन व संचालन उमाशंकर पांडेय ने किया। इस अवसर पर कई शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।
शिक्षक विरोधी है प्रदेश सरकार
मिर्जापुर। बरियाघाट में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक विरोधी है प्रदेश सरकार। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारी शामिल हुआ। केदारनाथ दुबे ने आरोप लगाया कि प्रदेश की सरकार शिक्षक विरोधी है। जिलाध्यक्ष सत्यभूषण सिंह ने कहा कि हम सभी शिक्षकों को सरकार का विरोध करना चाहिए। संचालन बलवंत सिंह ने किया। कहा कि सामूहिक अवकाश लेकर 21 जनवरी को बीएसए कार्यालय पर धरने में शामिल हों। अध्यक्षता अनिल कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर डा. धर्मराज सिंह, तेजईराम, जितेंद्र बहादुर सिंह, विष्णु नारायण, कृष्णकुमार आदि थे।